Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : पोखर में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत, खुदाई में अनियमितता पर उठे सवाल

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

अमरपुर में पोखर में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत, खुदाई में अनियमितता पर उठे सवाल

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में लघु जल संसाधन विभाग द्वारा तालाब एवं पोखरों की बेतरतीब खुदाई का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर पंचायत अमरपुर के वार्ड संख्या पांच स्थित बनियाचक मुहल्ले में रविवार को शिव मंदिर के समीप नया पोखर में डूबने से 14 वर्षीय बालक शिवम कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार बनियाचक निवासी हेमंत ठाकुर का पुत्र शिवम कुमार दोपहर में खेत में काम कर रहे अपने पिता के पास गया था। भोजन करने के बाद वह पोखर में हाथ धोने पहुंचा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और बालक को बाहर निकालकर रेफरल अस्पताल अमरपुर ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. सुधा कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही मां बेबी देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। सीओ आकाशदीप सिन्हा ने बताया कि अंचल कर्मियों को जांच के लिए भेजा गया है तथा मृतक के परिजनों को आपदा के तहत सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि शिवम सात बहनों और दो भाइयों में एक था तथा कन्या मध्य विद्यालय में छठी कक्षा का छात्र था। ग्रामीणों ने पोखर खुदाई में बरती गई कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |