Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

101 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की सौगात, बांटा गया वासगीत पर्चा

सुबोध सिंह /प्रीतम सुमन ,बांका बिहार 

बांका के दो प्रखंड में 101 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की सौगात, बांटा गया वासगीत पर्चा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के भूमिहीन परिवारों के लिए शनिवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। अमरपुर और शंभुगंज प्रखंड में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में कुल 101 भूमिहीन परिवारों के बीच वासगीत बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया। लंबे समय से जमीन की आस लगाए परिवारों को अपने आशियाने के लिए भूमि का अधिकार मिलने से उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

अमरपुर प्रखंड सभागार में सीओ आकाशदीप सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 51 भूमिहीन परिवारों को वासगीत बंदोबस्ती पर्चा दिया गया। इसमें बिशनपुर, तारडीह, बल्लिकित्ता, रतनपुर मकदूमा एवं कुशमाहा गांव के लाभुक शामिल थे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को बारी-बारी से पर्चा सौंपा। सीओ ने कहा कि पात्र भूमिहीन परिवारों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी प्रावधान के तहत भूमि का अधिकार दिलाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। बीडीओ प्रभात रंजन ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

वहीं शंभुगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख श्वेता देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में करीब 50 भूमिहीन परिवारों के बीच वासगीत पर्चा बांटा गया। अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री जयंत राज और प्रमुख श्वेता देवी ने लाभुकों को पर्चा सौंपा। बीडीओ प्रभात केशरी व सीओ जुगनू रानी ने बताई कि विभिन्न पंचायतों से चयनित भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा दिया गया है।

इस मौके पर शंभुगंज में आरओ अभय कुमार, नाजिर चंद्रशेखर साह, राजस्व कर्मचारी समरजीत सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बीएल मंडल, जिला जदयू उपाध्यक्ष राजीव रंजन समेत अन्य मौजूद रहे। 

अमरपुर में उप प्रमुख महेश मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक राजेश कुमार झा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। पर्चा मिलने के बाद लाभुकों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |