Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

शंभूगंज में कितना परिवारों को मिला पक्का का आशियाना, जिसको बीडीओ ने सौंपी‌ चाबी

सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर ,बांका बिहार 

शंभूगंज में 10 परिवारों को मिला पक्का आशियाना, लाभुकों को सौंपी गई आवास की चाबी

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 नव निर्मित घरों का हुआ गृह प्रवेश, 10 चयनित लाभुकों को मिला स्वीकृति पत्र

शंभूगंज। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मंगलवार को समारोह आयोजित कर नव निर्मित आवास के लाभुकों को घर की चाबी और चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। समारोह की अध्यक्षता बीडीओ प्रभात केसरी ने की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 एवं 2026-27 के अंतर्गत पूर्ण किए गए आवासों के 10 लाभुकों को उनके नए घर की चाबी सौंपी गई, जबकि योजना के लिए चयनित 10 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान बीडीओ प्रभात केसरी ने लाभुकों को आवास की चाबी सौंपते हुए उन्हें नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का संचालन किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है, जिनके पास अपना पक्का घर नहीं है।

नवनिर्मित आवास का लाभ पाने वालों में संजु देवी, पति मंटू सिंह, शोभा देवी सहित कुल 10 लाभुक शामिल रहे। लाभुकों को जब उनके नए आशियाने की चाबी सौंपी गई तो उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। वर्षों से पक्के मकान की उम्मीद लगाए बैठे परिवारों के लिए यह पल खास रहा। लाभुकों ने सरकार की इस योजना के प्रति आभार जताया।

वहीं, चयनित 10 नए लाभुकों को भी स्वीकृति पत्र दिया गया। स्वीकृति पत्र मिलने के बाद लाभुकों ने जल्द आवास निर्माण की उम्मीद जताई। अधिकारियों ने लाभुकों को योजना के प्रावधानों के अनुसार आवास निर्माण कराने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने की जानकारी दी।

समारोह में कार्यपालक सहायक मोहम्मद शफीक अंसारी, आवास सहायक रंजन कुमार, प्रीतम कुमार, निकुंज बिहारी सहित अन्य आवास सहायक और योजना के लाभुक मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि पात्र लाभुकों तक सरकारी आवास योजना का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान लाभुकों में उत्साह का माहौल रहा। चाबी मिलने के बाद कई लाभुकों ने कहा कि अब उन्हें बारिश, गर्मी और अन्य मौसम की परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलेगी। पक्के मकान का सपना पूरा होने से उनके परिवार को सुरक्षित छत मिल गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |