Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, तांत्रिक के पास ले जाने की जिद पर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा

 प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका ,बिहार

सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, तांत्रिक के पास ले जाने की जिद पर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड की भरको पंचायत अंतर्गत कटहारा गांव में रविवार की सुबह जहरीले सर्प के डंसने से एक महिला की हालत गंभीर हो गई। गंभीर अवस्था में परिजनों ने भैरव मांझी की पत्नी रेणू देवी को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार शुरू होने से पहले अस्पताल परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के बाद महिला के पति ने फोन पर परिजनों को इंजेक्शन नहीं लगवाने और पहले कटोरिया स्थित एक तांत्रिक के पास ले जाने की बात कही। इसके बाद परिजन महिला को तांत्रिक के पास ले जाने की जिद पर अड़ गए, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित कुमार शर्मा तथा अन्य लोगों ने काफी देर तक परिजनों को समझाया कि सर्पदंश की स्थिति में समय पर चिकित्सकीय उपचार ही जीवन बचा सकता है।

काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन उपचार के लिए तैयार हुए। इसके बाद डॉक्टर ने महिला को आवश्यक एंटी-स्नेक वेनम सहित प्राथमिक उपचार दिया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज), भागलपुर रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह रेणू देवी अपने गुहाल में पशुओं के लिए कुट्टी निकाल रही थीं। इसी दौरान कुट्टी में छिपे जहरीले सांप ने उनके पैर में डंस लिया, जिससे उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की स्थिति चिंताजनक थी। समय पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में अंधविश्वास से बचें और तुरंत अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |