Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

आंगन में भोजन कर रही महिला को सांप ने डंसा, गंभीर हालत में मायागंज रेफर

 प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका ,बिहार

आंगन में भोजन कर रही महिला को सांप ने डंसा, गंभीर हालत में मायागंज रेफर

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार की संध्या सर्पदंश की घटना में एक महिला की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सलेमपुर गांव निवासी भुदेव दास की पत्नी बुलो देवी शुक्रवार की शाम अपने घर के आंगन में बैठकर भोजन कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। घटना के बाद महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें रेफरल अस्पताल लाया गया।

अस्पताल में डॉ. पंकज कुमार ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बेहतर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्हें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज), भागलपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने और सर्पदंश होने पर बिना देर किए अस्पताल पहुंचने की अपील की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |