Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

मिर्च मशाला : सीएम सम्राट के करीबी माने जाने वाले जदयू जिला उपाध्यक्ष के तेवर तल्ख, पोस्ट से बढ़ी सियासी अटकले

सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर ,बांका ,(बिहार)

सीएम सम्राट चौधरी के करीबी माने जाने वाले जदयू जिला उपाध्यक्ष के तेवर तल्ख, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ीं सियासी अटकलें

जदयू के प्रदेश पदाधिकारियों के मनोनयन की सूची जारी होने के बाद बांका जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जिला जदयू उपाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह लगातार सोशल मीडिया पर पार्टी की कार्यशैली और प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। उनकी लगातार की जा रही पोस्ट और कटाक्ष के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

राजीव रंजन सिंह वर्तमान में जदयू के जिला उपाध्यक्ष हैं, लेकिन उन्हें बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सम्राट चौधरी का करीबी भी माना जाता है। ऐसे में उनके हालिया तेवरों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या उनकी नाराजगी केवल प्रदेश पदाधिकारियों के चयन तक सीमित है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संकेत छिपा है।

हालांकि अब तक राजीव रंजन सिंह ने पार्टी छोड़ने जैसा कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर जिस तरह से वह प्रदेश नेतृत्व पर लगातार निशाना साध रहे हैं, उससे जदयू कार्यकर्ताओं के बीच भी कई सवाल उठने लगे हैं। अंदरखाने यह चर्चा भी है कि भविष्य में भाजपा उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है। हालांकि इस संबंध में किसी भी दल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

राजनीतिक जानकार बताते हैं कि राजीव रंजन सिंह का बांका के सांसद गिरधारी यादव के साथ लंबे समय से राजनीतिक मतभेद रहा है। सांसद को टिकट मिलने के समय से ही उन्होंने विरोध का रुख अपनाया था और आज भी उनके प्रति उनका रुख बदला नहीं माना जाता। जिला जदयू उपाध्यक्ष राजीव रंजन के बगावती सुर का आवाज पटना तक पहुंच गया है। 

अमरेन्द्र पटेल जिला जदयू अध्यक्ष

इस पूरे घटनाक्रम पर जब जिला जदयू अध्यक्ष अमरेंद्र पटेल से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने केवल इतना कहा, समय का इंतजार कीजिए, आगे-आगे देखते जाइए, होता क्या है। उनका यह संक्षिप्त बयान जिले की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है। फिलहाल जदयू कार्यकर्ताओं की निगाहें राजीव रंजन सिंह के अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हुई हैं। 

ब्रह्मप्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि, शंभूगंज

जबकि जिला जदयू उपाध्यक्ष राजीव रंजन का राजनीतिक कद के छोटे भाई कहे जाने वाले सांसद प्रतिनिधि ब्रह्मप्रकाश सिंह कुशवाहा पड़ोसी होने व पड़ोस में रहने के कारण राजीव रंजन की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। 

बीएल गांधी, प्रखंड जदयू अध्यक्ष, शंभूगंज

इधर प्रखंड जदयू अध्यक्ष बीएल गांधी ने कहा कि पार्टी में कौन आएगा कौन जाएगा इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। वह सिर्फ संगठन को मजबूत करते हैं और क्षेत्र का विकास करने में अहम योगदान देते हैं। उन्होंने बताया की आज भी वह कई पंचायत में विकास कार्य करा रहे हैं। जिसमें 100 गुणवत्ता दिखती है। 

खैर जो भी हो किंतु जिला जदयू उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी कर जिला से लेकर  प्रदेश मुख्यालय तक में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |