Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : बाथ गांव की बेटी चंदा बनी राजस्व अधिकारी, पहले ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर मारी बाजी

 सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर ,भागलपुर ( बिहार)


बाथ गांव की बेटी चंदा बनीं राजस्व अधिकारी, पहले ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर मारी बाजी 

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत बाथ गांव की बेटी चंदा कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीण एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर इस सफलता का जश्न मना रहे हैं।

मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली चंदा कुमारी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। पहले ही प्रयास में बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने आर्थिक अभाव भी बाधा नहीं बनते।

अपनी सफलता का श्रेय चंदा कुमारी ने अपने पति के निरंतर सहयोग, सास- व ससुर अनिल प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के विश्वास और प्रोत्साहन ने हर कठिन परिस्थिति में उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। उन्होंने युवाओं, विशेषकर बेटियों से लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी से मेहनत करने का संदेश भी दिया।

चंदा कुमारी की सफलता में उनके परिवार की भूमिका की भी लोग खुलकर सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार ने हमेशा उनकी पढ़ाई को प्राथमिकता दी और हर कदम पर उनका मनोबल बढ़ाया। यही सहयोग आज उनकी बड़ी उपलब्धि का आधार बना।

चंदा कुमारी की इस सफलता से बाथ गांव के युवाओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। 

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनकी उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी और क्षेत्र से भविष्य में भी अनेक प्रतिभाएं प्रशासनिक सेवाओं में अपनी पहचान बनाएंगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |