Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

अमरपुर के छतहारा मोड़ के पास ई-रिक्शा पलटा, एक युवक घायल

 प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका ,बिहार

छतहारा मोड़ के पास ई-रिक्शा पलटा, एक युवक घायल

बांका जिले के अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर छतहारा मोड़ के समीप बुधवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन पर सवार एक युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल को ई-रिक्शा से बाहर निकाला और उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

घायल की पहचान जैठोर मंझगांय गांव निवासी चुन्नी कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। घायल युवक ने बताया कि वह इंग्लिश मोड़ से ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने गांव जैठोर मंझगांय लौट रहा था। इसी दौरान छतहारा मोड़ के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और वह घायल हो गया।

डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क पर भीड़ लगा दी, हालांकि बाद में यातायात सामान्य हो गया। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |