Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

पदभार संभालते ही एक्शन में आए बीडीओ, कहा एक सप्ताह में कर ले यह काम ,नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट, बांका ,बिहार 


एक सप्ताह में आवास निर्माण शुरू करें, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई : बीडीओ 


प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में हो रही देरी पर अमरपुर प्रखंड प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रभात रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन लाभुकों ने पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद अब तक मकान निर्माण शुरू नहीं किया है, वे अगले सात दिनों के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

 बैठक में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के तहत स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पता चला कि 37 लाभुकों ने पहली किस्त मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। इस पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ ने सभी ग्रामीण आवास सहायकों को निर्देश दिया कि वे संबंधित लाभुकों से तत्काल संपर्क कर एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराएं तथा पात्र लाभुकों को नियमानुसार अगली किस्त उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

 बीडीओ प्रभात रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इसका लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में निर्माण शुरू नहीं करने वाले लाभुकों को पहले सफेद एवं लाल नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बावजूद भी यदि निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो संबंधित लाभुकों के खिलाफ सर्टिफिकेट वाद दायर कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

 बैठक में ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक कुमार वैभव विकास ने पंचायतवार लंबित आवासों की समीक्षा करते हुए सभी आवास सहायकों को क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने, लाभुकों को योजना के प्रति जागरूक करने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में आवास सहायक अबू साले सिद्दीकी, सानू कुमार, आशा कुमारी, मु. तकी अहमद सहित प्रखंड के सभी ग्रामीण आवास सहायक मौजूद रहे। प्रशासन ने उम्मीद जताई कि समयबद्ध प्रयासों से लंबित आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जा सकेगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |