Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीस लाख की अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

 सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर, बांका, बिहार 

भलजोर जांच चौकी पर बड़ी सफलता, तीस लाख की अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र स्थित भलजोर जांच चौकी पर मद्यनिषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब तस्करी में प्रयुक्त छह चक्का मालवाहक वाहन को भी जब्त कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक अवर निरीक्षक रोशन कुमार के नेतृत्व में भलजोर जांच चौकी पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान झारखंड के हंसडीहा की ओर से आ रहे टाटा कंपनी के छह चक्का ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। 

जांच के दौरान ट्रक के डाले में तिरपाल से ढककर रखे अखाद्य एवं सड़े-गले मक्का से बने कुरकुरे और चिप्स के बोरों के नीचे भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी।

तलाशी में कुल 8,568 बोतलों में 2,824.200 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। विभाग के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। मौके से गंगाधर यादव, पिता शंकर यादव, निवासी चिहुंटिया, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले के अनुसंधानकर्ता मद्यनिषेध निरीक्षक रंजीव कुमार झा के नेतृत्व में अग्रेतर अनुसंधान जारी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी। विभाग ने तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच तेज कर दी है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |