Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज खबर का असर : हथियार प्रदर्शन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा व 11 कारतूस बरामद

 कुणाल शेखर ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर (बिहार)

APP न्यूज की खबर का असर: वायरल वीडियो से खुला राज, दो आरोपी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा व 11 कारतूस बरामद

APP न्यूज़ पर सोशल मीडिया में हथियारों के प्रदर्शन से जुड़ी खबर प्रसारित होने के बाद नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। 

वायरल वीडियो की जांच के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियारों के प्रदर्शन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर APP न्यूज पर प्रसारित खबर पर संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक युवक को अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए देखा गया। इसके बाद गोपालपुर थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया।

पहली कार्रवाई में गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी गांव निवासी अनिल कुमार (पिता- अवधेश यादव) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर दूसरी छापेमारी में तीनटंगा करारी बाबू टोला निवासी सुमित कुमार (पिता- महेंद्र यादव) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा तथा सात जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध गोपालपुर थाना कांड संख्या 234/26 एवं 235/26 के तहत आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नवगछिया पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करना और सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराना गंभीर एवं दंडनीय अपराध है। पुलिस ने लोगों से कानून का सम्मान करने तथा इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |