Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

जीविका की 10 हजार रुपये की राशि खाते से गायब, सीएसपी संचालक पर अवैध निकासी का आरोप

सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर ,बांका (बिहार)

जीविका की 10 हजार रुपये की राशि खाते से गायब, सीएसपी संचालक पर अवैध निकासी का आरोप

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के करसोप गांव की महिला पंची देवी ने अपने यूको बैंक बचत खाते से 10 हजार रुपये की कथित अवैध निकासी का आरोप लगाते हुए शंभूगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने यूको बैंक के एक सीएसपी संचालक पर बिना अनुमति राशि निकाल लेने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बैंक और पुलिस दोनों स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार करसोप गांव निवासी पंची देवी, पति पप्पू तांती, जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं। सरकार की ओर से उनके यूको बैंक खाते में 10 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी गई थी। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब वह शंभूगंज स्थित यूको बैंक शाखा में अपना बचत खाता अपडेट कराने पहुंचीं। पासबुक अपडेट कराने पर पता चला कि खाते में आई 10 हजार रुपये की राशि पहले ही निकाली जा चुकी है।

पीड़िता का आरोप है कि शंभूगंज बाजार स्थित यूको बैंक के एक सीएसपी संचालक ने बिना उनकी जानकारी और सहमति के खाते से पूरी राशि की निकासी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सबसे पहले यूको बैंक के शाखा प्रबंधक से शिकायत कर मामले की जांच और राशि वापस दिलाने की मांग की। इसके बाद उन्होंने शंभूगंज थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए संबंधित सीएसपी संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उधर, आरोपों की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

इस संबंध में शंभूगंज थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जांच में यदि अनियमितता या अवैध निकासी की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैंक प्रबंधन भी लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच में जुट गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |