Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : साइकिल-बाइक की टक्कर में पांच वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

साइकिल-बाइक की टक्कर में पांच वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल

बांका जिले के अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर कोल्ड स्टोरेज के समीप सोमवार सुबह साइकिल और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार पांच वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी बीबी नुरजहां, उनके दामाद मु. जुम्मन तथा पांच वर्षीय नातिन शबाना के रूप में हुई है। अस्पताल में इलाजरत बीबी नुरजहां ने बताया कि वह अपनी नातिन और दामाद के साथ बाइक से अस्पताल से वापस अपने घर हसनपुर लौट रही थीं। इसी दौरान कोल्ड स्टोरेज के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक साइकिल से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि सभी की स्थिति खतरे से बाहर है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

उधर, दुर्घटना में साइकिल सवार भी घायल हो गया। बताया जाता है कि उसने शहर के एक निजी क्लिनिक में अपना उपचार कराया। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने समय रहते राहत कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उन्हें शीघ्र उपचार मिल सका। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |