Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

सड़क पर पशु को बचाने के प्रयास में पलटी बाइक, चालक घायल

प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

पशु को बचाने के प्रयास में पलटी बाइक, चालक घायल

बांका जिले के अमरपुर शहर के बंगाली टोला के समीप मंगलवार को एक बाइक दुर्घटना में चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

घायल की पहचान मौजाहिदपुर गांव निवासी सुरेन्द्र मांझी के रूप में हुई है। अस्पताल में इलाज के दौरान सुरेन्द्र मांझी ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर अपने घर से आवश्यक कार्य के लिए बाइक से प्रखंड मुख्यालय जा रहा था। इसी दौरान बंगाली टोला के समीप मुख्य सड़क पर अचानक एक पशु दौड़कर आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। रेफरल अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अमित कुमार शर्मा ने उसका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि युवक को हल्की चोटें आई हैं और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |