Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : खनन विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, इंजन लेकर फरार हुआ बालू तस्कर , बालू लदा डाला जब्त

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 


खनन विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, इंजन लेकर फरार हुआ बालू तस्कर , बालू लदा डाला जब्त

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर गांव के समीप लोहागढ़ नदी से हो रहे अवैध बालू खनन के खिलाफ बुधवार को खनन विभाग की कार्रवाई के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। खनन निरीक्षक प्रीति सिन्हा के नेतृत्व में पहुंची छापेमारी टीम को देखकर बालू तस्कर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला, लेकिन जाते-जाते ट्रैक्टर का इंजन भी अपने साथ ले गया। अंततः प्रशासन को बालू लदा ट्रैक्टर का डाला जब्त कर थाना लाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार लोहागढ़ नदी से लंबे समय से अवैध बालू खनन और तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर बुधवार को खनन निरीक्षक प्रीति सिन्हा पुलिस बल के साथ नदी घाट पर पहुंचीं। छापेमारी टीम को देखते ही बालू तस्करों में अफरा-तफरी मच गई और वे वाहन छोड़कर भागने लगे। पुलिस एवं खनन विभाग की टीम ने तस्करों का पीछा भी किया, लेकिन बहियार और खेतों का फायदा उठाकर वे फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तस्करों ने कार्रवाई से बचने के लिए ट्रैक्टर का इंजन खोल लिया और उसे लेकर भाग निकले, जिससे प्रशासन के हाथ केवल बालू लदा डाला ही लग सका। जब्त डाले को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है।

खनन निरीक्षक प्रीति सिन्हा ने बताया कि अवैध बालू खनन और तस्करी के मामले में संबंधित तस्करों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि लोहागढ़ नदी से प्रतिदिन बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है। तस्कर नदी के सुरक्षा तटबंधों को भी काट रहे हैं, जिससे बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ गया है। 

हाल के दिनों में तटबंध काटने को लेकर किसानों और बालू तस्करों के बीच विवाद तथा हाथापाई की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर इसके फोटो और वीडियो वायरल होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। वहीं गढ़ी मोहनपुर क्षेत्र में भी सुरक्षा तटबंधों को नुकसान पहुंचाए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। खनन विभाग की ताजा कार्रवाई के बाद बालू तस्करों में हड़कंप का माहौल है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |