Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : बेलारी में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से की शिकायत

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

बेलारी में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने मनचलों पर लगाया आरोप

शंभूगंज प्रखंड के बेलारी महादलित बस्ती में स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने गांव के दो युवकों पर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शंभूगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले के सामने आने के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

ग्रामीण संजय दास, पैरु दास, रोहित दास, विनोद दास समेत अन्य लोगों ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम गांव के मिथिलेश कुमार एवं मु. कुरवान आंबेडकर प्रतिमा के समीप आपस में गाली-गलौज और पत्थरबाजी कर रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों को समझाने और वहां से हटने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बताया गया कि देर रात तक दोनों के बीच विवाद और हंगामा जारी रहा।

बुधवार सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली और वे प्रतिमा स्थल पर पहुंचे तो डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख स्तब्ध रह गए। घटना की खबर फैलते ही महादलित बस्ती सहित आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। प्रतिमा को क्षति पहुंचाए जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और दर्जनों लोग शिकायत लेकर शंभूगंज थाना पहुंच गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और ग्रामीणों को शांत कराते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |