Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

अंगपुत्री डॉ. प्रीति शेखर ने संभाला भाजपा प्रदेश महामंत्री का दायित्व, शिवराज सिंह चौहान ने कराया पदभार ग्रहण

सुरजकांन्त APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, पटना बिहार 

अंगपुत्री डॉ. प्रीति शेखर ने संभाला भाजपा प्रदेश महामंत्री का दायित्व, शिवराज सिंह चौहान ने कराया पदभार ग्रहण

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में बिहार की अंगपुत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ. प्रीति शेखर ने विधिवत प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाल लिया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया और संगठन में उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

समारोह में बिहार सरकार के कई मंत्रियों, विधायकों, विधान पार्षदों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने डॉ. प्रीति शेखर को बधाई दी। कार्यक्रम में बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, श्रम मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, खान एवं भूतत्व तथा कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, भूमि राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में डॉ. प्रीति शेखर भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ अवसर ऐसे आते हैं जब शब्द कम पड़ जाते हैं और आज का दिन उनके लिए वैसा ही क्षण है। उन्होंने बताया कि छात्र जीवन से ही वह संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं और हमेशा स्वयं को एक साधारण कार्यकर्ता मानकर कार्य किया है। प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का मिलना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

डॉ. प्रीति ने कहा कि संगठन ने उन्हें पटना महानगर, बेगूसराय, मुंगेर, नालंदा, बाढ़, लखीसराय, खगड़िया और शेखपुरा समेत कुल दस जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने इसे केवल संगठनात्मक दायित्व नहीं बल्कि हजारों कार्यकर्ताओं के जीवन से जुड़ने का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और उसके परिवार से आत्मीय संबंध स्थापित हो तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाए।

उन्होंने आगामी पंचायत, स्थानीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य हर स्तर पर विजय हासिल करना है। इसके लिए प्रत्येक बूथ, पंचायत और वार्ड को मजबूत बनाना आवश्यक है। उन्होंने युवा और समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व के अवसर देने तथा उन्हें आगे बढ़ाने का भी संकल्प दोहराया।

अपने संबोधन के अंत में डॉ. प्रीति शेखर ने केंद्रीय नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश महामंत्री का पद उनके लिए अधिकार नहीं बल्कि सेवा और उत्तरदायित्व का अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद की अपेक्षा करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |