Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : पहली पत्नी पर खेत में हमला करने का आरोप, पति के खिलाफ थाने पहुंची पीड़िता

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

पहली पत्नी पर खेत में हमला करने का आरोप, पति के खिलाफ थाने पहुंची पीड़िता

शंभूगंज थाना क्षेत्र के वारसावाद गांव में पारिवारिक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक महिला ने अपने पति और उसकी दूसरी पत्नी पर खेत में पहुंचकर मारपीट करने तथा जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता रंजना देवी ने बताया कि उनके पति विपिन यादव ने पहली पत्नी के रहते हुए कुछ माह पूर्व सोनी देवी से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से ही उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। रंजना देवी का एक पुत्र संदीप कुमार है, जो वर्तमान में अपने ननिहाल शंभूगंज थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

रंजना देवी के अनुसार, वह अपने खेत में मूंग तोड़ने गई थीं। इसी दौरान उनके पति विपिन यादव और दूसरी पत्नी सोनी देवी वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और तरह-तरह की धमकियां दी गईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

पीड़िता का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी उनके पति द्वारा कई बार गाली-गलौज और मारपीट की जा चुकी है। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। वहीं, आरोपी विपिन यादव ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

इधर, शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |