Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

शंभूगंज प्रखंड में सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन, उमड़ी लोगों की भीड़

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का शुभारंभ, विभिन्न योजनाओं के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय परिसर में बुधवार से दो दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुआ। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। शिविर में अंचलाधिकारी जुगनू रानी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

शिविर में राजस्व विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छता मिशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पंचायती राज विभाग, बिजली विभाग, आपूर्ति विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, मनरेगा, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, जीविका एवं सीएससी सहित कुल 17 विभागों द्वारा अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। प्रत्येक काउंटर पर विभागीय कर्मी उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे तथा योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर रहे थे।

शिविर में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर-मुक्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत अन्य लाभकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिए गए।

शिविर के प्रथम दिन विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। बिजली विभाग में नए कनेक्शन के लिए लगभग 10 आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 5 आवेदन, केवाईसी के 15 आवेदन, आयुष्मान कार्ड के 2 आवेदन तथा शौचालय निर्माण के लिए 5 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं जीविका के माध्यम से रोजगार एवं ऋण सुविधा के लिए लगभग 10 आवेदन जमा किए गए। पंचायती राज विभाग में सड़क, नाला एवं अन्य समस्याओं को लेकर करीब 15 आवेदन दिए गए। राशन कार्ड के लिए 10, मनरेगा में जॉब कार्ड हेतु 10, उद्योग विभाग में विश्वकर्मा योजना के 2 तथा पीएचईडी विभाग में नल-जल संबंधी समस्याओं को लेकर 5 आवेदन प्राप्त हुए। सबसे अधिक 25 आवेदन राजस्व विभाग में भूमि संबंधी मामलों को लेकर जमा किए गए।

बीडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों की जांच-पड़ताल कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया जाएगा, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। 

शिविर के आयोजन से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |