Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, तीन घायल; दो की हालत गंभीर

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, तीन घायल; दो की हालत गंभीर

शंभूगंज थाना क्षेत्र के पौकरी गांव में रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले तथा जमकर पत्थरबाजी भी हुई। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रास्ते के उपयोग को लेकर गांव के दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए और हिंसक झड़प शुरू हो गई। मारपीट और पत्थरबाजी में एक पक्ष के अमीन सिंह एवं उनके पुत्र विपिन कुमार घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के राम छबीला सिंह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शंभूगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमीन सिंह एवं राम छबीला सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। जबकि विपिन कुमार का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया।

घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और हमला करने का आरोप लगाते हुए शंभूगंज थाना में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है।

इधर, शंभूगंज थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में पुलिस की नजर बनी हुई है तथा प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |