Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : अमरपुर में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग जख्मी तीन रेफर

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका बिहार

तीन अलग-अलग जगह पर सड़क दुर्घटना में चार लोग जख्मी, तीन रेफर

अमरपुर क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पहली घटना अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर बंगाली टोला के समीप हुई, जहां ट्यूशन पढ़ने जा रहे साइकिल सवार छात्र को एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में महादेवपुर गांव निवासी 18 वर्षीय रौशन कुमार तथा ई-रिक्शा चालक सिझुआ गांव निवासी प्रीतम दास घायल हो गए। मौके पर मौजूद दिग्घी पोखर मोहल्ला निवासी जर्मनी यादव ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई।

दूसरी घटना अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर कुंडा पुल के समीप हुई, जहां एक बोलेरो वाहन ने बाइक सवार धनाय गांव निवासी संतोष कुमार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल संतोष कुमार को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं तीसरी घटना गुरुवार देर रात अमरपुर शहर के पुरानी चौक के समीप हुई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भागलपुर जिले के चंपानगर निवासी प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गहरी चोट होने के कारण मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद लोगों ने प्रशासन से यातायात नियमों के सख्ती से पालन कराने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |