Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

इंडेन का 5 किलो छोटा सिलेंडर अब घर-घर होगा उपलब्ध, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार

इंडेन का 5 किलो छोटा सिलेंडर अब घर-घर होगा उपलब्ध, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत : जीएम सौरभ चंद्रा

अमरपुर शहर के सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में शुक्रवार की संध्या शीला इंडेन एजेंसी के तत्वावधान में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एजेंसी के प्रोपराइटर राजेश कुमार साह ने किया। इस अवसर पर बिहार-झारखंड के जीएम सौरभ चंद्रा, संभागीय क्षेत्रीय पदाधिकारी श्रवग्य श्रीवास्तव, वितरक पदाधिकारी आशीष कुमार, केशव कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। आगंतुक अतिथियों का वार्ड पार्षदों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीएम सौरभ चंद्रा ने इंडेन के पांच किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और युद्धों के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के समाधान के लिए कंपनी ने पांच किलो का छोटा सिलेंडर बाजार में उतारा है, जिसे अब उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इंडेन का छोटा सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित और गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरता है। किसी दुर्घटना की स्थिति में उपभोक्ताओं को बड़े सिलेंडर की तरह बीमा सुरक्षा का लाभ भी मिलेगा। पहली बार पहचान पत्र के साथ यह सिलेंडर 1845 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि रिफिल मात्र 901 रुपये में मिलेगी। एक उपभोक्ता प्रतिमाह चार से पांच सिलेंडर तक ले सकता है।

जीएम ने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से ट्रक चालकों, हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं तथा रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम में गैस कनेक्शन और आपूर्ति संबंधी सवालों का भी जवाब दिया गया। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में गैस कनेक्शन का नंबर 25 दिनों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों में लगाया जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड पार्षद एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |