सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
दुमका में ब्लड ग्रुप पुस्तक का विमोचन, स्वास्थ्य जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा
बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत हस्तिनापुर निवासी, एसकेपी विद्या विहार राजपुर प्लस टू आवासीय विद्यालय के जीव विज्ञान शिक्षक, जिला पर्यावरण विशेषज्ञ एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बांका जिला इकाई प्रबंध समिति सदस्य डॉ. प्रवीण कुमार प्रणव द्वारा लिखित पुस्तक ब्लड ग्रुप का विमोचन दुमका के प्राचार्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुधांशु कुमार शशि, उनकी सहधर्मिणी बौबी सिंह तथा लेखक डॉ. प्रवीण कुमार प्रणव ने संयुक्त रूप से किया।
विमोचन के दौरान न्यायाधीश श्री शशि ने पुस्तक के पन्नों का अवलोकन करते हुए लेखक को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक उपयोगी एवं जनहितकारी है तथा आम लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगी।
लेखक डॉ. प्रवीण कुमार प्रणव ने बताया कि पुस्तक का उद्देश्य ब्लड ग्रुप से जुड़ी आवश्यक जानकारियों को सरल भाषा में आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पुस्तक हिंदी और अंग्रेजी के मिश्रित एवं सहज शब्दों में लिखी गई है, ताकि हर वर्ग के लोग इसे आसानी से समझ सकें। पुस्तक में विभिन्न ब्लड ग्रुप के अनुसार खान-पान, परहेज और स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी सुझाव दिए गए हैं।
डॉ. प्रणव ने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों तक पहुंचकर विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी साबित होगी तथा स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
.png)



