Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष की पत्नी का निधन, गांव में शोक की लहर

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष की पत्नी रंजना सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के बोधनगर टिटही गांव निवासी एवं पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह की धर्मपत्नी रंजना सिंह का निधन हो गया। वह 61 वर्ष की थीं। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के अनुसार रंजना सिंह अपने बड़े पुत्र प्रोफेसर डॉ. सुधांशु शेखर सिंह के पास मधेपुरा में रह रही थीं। गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

निधन की सूचना मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई। गुरुवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बोधनगर टिटही लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव के लोगों ने उन्हें एक मिलनसार, धार्मिक एवं समाजसेवी महिला के रूप में याद किया। रंजना सिंह अपने पीछे तीन पुत्र प्रोफेसर डॉ. सुधांशु शेखर सिंह, प्रोफेसर डॉ. हिमांशु शेखर सिंह तथा रवि रंजन सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस दुखद घटना पर डॉ मतिकांत सिंह, प्रो डॉ राखी कुमारी, पूर्व प्रत्याशी डॉ मृणाल शेखर, भोजपुरी फिल्म अभिनेता कुणाल सिंह, अवध बिहारी सिंह, गुड्डू सिंह, दिलीप सिंह, विभाकर सिंह ,रामकिशोर सिंह, रंजीत कुमार सिंह समेत अनेक गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। ग्रामीणों ने कहा कि रंजना सिंह का स्नेहपूर्ण व्यवहार और सामाजिक सरोकार हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |