Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

 कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

मुहर्रम को लेकर तातारपुर थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

भागलपुर आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से तातारपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रशासन ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों का आयोजन निर्धारित मार्ग एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।

बैठक के दौरान जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर उपस्थित लोगों से सुझाव भी लिए गए। मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सभी आयोजन नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे।

इस अवसर पर बी/114 बटालियन द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पर्व के दौरान सतर्कता बनाए रखने पर बल दिया। बैठक में मौजूद गणमान्य लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |