सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
बांका को मिले नए डीएम और एसपी, प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी
बिहार सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत बांका जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अंशुल अग्रवाल को बांका का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं, बांका के पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा का स्थानांतरण औरंगाबाद के एसपी पद पर किया गया है। उनकी जगह अतिमेश कुमार को बांका का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद जिले में नई कार्यशैली और विकास कार्यों को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
अधिकारियों के स्थानांतरण की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई। विभिन्न विभागों में नए अधिकारियों के स्वागत एवं पदभार ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने नव नियुक्त डीएम और एसपी से कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, विकास योजनाओं में तेजी लाने तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई है।
माना जा रहा है कि दोनों अधिकारी जल्द ही पदभार ग्रहण कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य शुरू करेंगे। हांलाकि बांका के नए एसपी के समक्ष बालू माफियाओं पर अंकुश लगाना सबसे बड़ी चुनौती होगी। जहां नए एसपी पर पूरा जिले भर की नजर टिकी हुई है
.png)



