Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : पुलिस ने पिता-पुत्र को किस जुर्म में किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

जमीन विवाद में मारपीट के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, भेजे गए जेल

शंभूगंज थाना क्षेत्र के राजघाट गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में राजघाट गांव निवासी शंकर मंडल और उसका पुत्र दिनेश मंडल शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, शंभूगंज थाना कांड संख्या 169/26 के तहत दर्ज मामले में आरोप लगाया गया था कि चार दिन पूर्व राजघाट गांव निवासी शंभू मंडल ने पारिवारिक जमीन में अपना हिस्सा मांगा था। इसी बात को लेकर उसके भाई, भतीजा और पिता के साथ विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने शंभू मंडल के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल का उपचार कराया गया तथा पीड़ित द्वारा शंभूगंज थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। अवर निरीक्षक राममोहन कुमार एवं अवर निरीक्षक सौरभ कुमार ने पुलिस बल के जवानों के साथ राजघाट गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान नामजद अभियुक्त शंकर मंडल और उसके पुत्र दिनेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की तथा मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के निर्देश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में बांका मंडल कारा भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |