सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
31 जुलाई से बंद होगी बाबा बैद्यनाथ धाम में स्पर्श पूजा, अर्घा के माध्यम से होगा जलाभिषेक
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस वर्ष श्रावणी मेला का शुभारंभ 31 जुलाई से होगा। मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
इसके तहत 31 जुलाई से बाबा बैद्यनाथ मंदिर व बासुकीनाथ के शिवलिंग की स्पर्श पूजा अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस अवधि में श्रद्धालु केवल अर्घा के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकेंगे।
मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रावणी मेला के दौरान प्रतिदिन लाखों कांवरिये एवं श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए देवघर पहुंचते हैं। अत्यधिक भीड़ के कारण स्पर्श पूजा जारी रहने पर दर्शन व्यवस्था प्रभावित होने और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां उत्पन्न होने की संभावना रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी स्पर्श पूजा पर अस्थायी रोक लगाई गई है।
.png)




