Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : जंगल में छिपाए गए अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, तस्करों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

जंगल में छिपाए गए अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, तस्करों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

बांका जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बांका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बौंसी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर लवधरिया टोला स्थित डैम के समीप जंगल से एक लंबी राइफल, एक देसी मस्कट तथा भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के बावजूद दोनों संदिग्ध हथियार तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बौंसी) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 15 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। सूचना मिली थी कि दो अपराधी अवैध हथियार लेकर डैम के पास जंगल में मौजूद हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध हथियार लेकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया, लेकिन घने जंगल और झाड़ियों का लाभ उठाकर वे हथियार फेंकते हुए फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें झाड़ियों से मैगजीन सहित एक लंबी राइफल, एक देसी छोटा मस्कट तथा बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए।

बरामद सामान में राइफल में लोड 3.15 बोर की पांच गोलियां, राइफल के बट में बंधी 3.15 बोर की 16 अतिरिक्त गोलियां तथा देसी मस्कट में लोड एक 3.15 बोर की गोली शामिल है। पुलिस ने सभी हथियारों और कारतूस को जब्त कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और हथियार तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |