Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम, प्रशासन रहा पूरी तरह अलर्ट

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम, प्रशासन रहा पूरी तरह अलर्ट

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में मुहर्रम का पर्व शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और आपसी भाईचारे के वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा। सुबह से ही अंचलाधिकारी रजनी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतीक राज तथा थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों का लगातार भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।


मुहर्रम के मद्देनजर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। चिरैया, धीमड़ा, गरीबपुर, संग्रामपुर, दौना, सुल्तानपुर, हसनपुर, डुमरामा, अमरपुर बाजार, सलेमपुर, महगामा, चोरवैय, भरको सहित अन्य अल्पसंख्यक बहुल गांवों में दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे पूरे दिन कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।

प्रखंड के विभिन्न गांवों में पारंपरिक तरीके से मुहर्रम अखाड़ा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। अखाड़ों में पारंपरिक करतब और धार्मिक अनुष्ठान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। कार्यक्रमों के समापन के बाद सभी स्थानों पर पहलाम की रस्म भी शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।

पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की सतर्कता, पुलिस की मुस्तैदी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पर्व के दौरान सौहार्द और भाईचारे का संदेश देखने को मिला, जिससे लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की।

मुहर्रम पर्व को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से मु. सिद्दीक, मु. सरफराज, मु. बजीर, मु. बबलू, मु. असगर अली, मु. बाबर, मु. नौशाद, मु. कलीम, मु. पप्पू, मु. इबरार, मु. तनवीर, मु. सलाम एवं मु. कैलू सहित अन्य लोगों के सहयोग की प्रशासन ने सराहना की।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |