Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : सर्पदंश से अधेड़ की मौत, बेटी की शादी के सपने अधूरे; परिजनों में मचा कोहराम

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका ,बिहार 

सर्पदंश से अधेड़ की मौत, बेटी की शादी के सपने अधूरे; परिजनों में मचा कोहराम

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में इन दिनों सर्पदंश की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह जहरीले सांप के डंसने से 50 वर्षीय एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के विश्वासपुर गांव निवासी अमरेन्द्र शर्मा (50) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह वह अपने घर के समीप बहियार में मवेशियों के लिए घास काटने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक जहरीले सर्प ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में मृत्यु की पुष्टि होने के बाद भी परिजन अंतिम उम्मीद लेकर उन्हें फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के तेलिया गांव स्थित एक तांत्रिक के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन वहां भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौटे, जहां मातम छा गया।

मृतक की पत्नी सुनीता देवी, पुत्री काजल कुमारी एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि अमरेन्द्र शर्मा मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वर्ष 2022 में उनके पुत्र राजन कुमार की मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की सारी उम्मीदें उनकी इकलौती पुत्री काजल पर टिकी थीं।

ग्रामीणों के अनुसार अमरेन्द्र शर्मा अपनी पुत्री की शादी के लिए दिन-रात मेहनत कर पैसे जोड़ रहे थे, ताकि उसका विवाह अच्छे परिवार में कर सकें। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बेटी की डोली उठने से पहले ही उसके सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |