Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : सड़क हादसों में छात्रा व ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल, दोनों रेफर

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

सड़क हादसों में छात्रा व ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल, दोनों मायागंज रेफर

बांका जिले के अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक छात्रा और एक ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।

पहली घटना मंगलवार सुबह बादशाहगंज चौक के समीप हुई, जहां बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान भिखनपुर गांव निवासी राजकुमार की 17 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल छात्रा ने बताया कि वह साइकिल से अमरपुर कोचिंग पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान अमरपुर से पवई की ओर जा रही एक अनियंत्रित बाइक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आई।

वहीं दूसरी घटना सोमवार देर रात चपरी मोड़ के समीप हुई, जहां ई-रिक्शा पलटने से चालक हासीम उद्दीन (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चालक दौना गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वह अमरपुर से ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे गिराई गई बालू में वाहन का पहिया फंस गया, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं।

दोनों घायलों का उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने बताया कि छात्रा के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि ई-रिक्शा चालक के सिर और पैर में गहरी चोटें आई हैं। दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाने की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |