Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : दो बेटियों को जन्म देना बना गुनाह, दहेज की मांग और प्रताड़ना से तंग महिला पहुंची थाना

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

दो बेटियों को जन्म देना बना गुनाह, दहेज की मांग और प्रताड़ना से तंग महिला पहुंची थाना

शंभूगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग तथा लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता डोली कुमारी मंगलवार को शंभूगंज थाना पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र के भीख गांव निवासी सेतु मंडल की पुत्री डोली कुमारी की शादी वर्ष 2021 में शंभूगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी अजय शाह के पुत्र आलोक कुमार शाह उर्फ गुड्डू शाह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के बाद डोली ने दो पुत्रियों को जन्म दिया। पीड़िता का आरोप है कि दूसरी पुत्री के जन्म के बाद से ही उसके साथ ससुराल में भेदभाव और प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया।

डोली कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसके पति द्वारा लगातार तीन लाख रुपये नकद और जेवर की मांग की जा रही है। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। कई बार उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि पुत्र के बजाय दो पुत्रियों के जन्म को लेकर भी उसे ताने दिए जाते हैं और प्रताड़ित किया जाता है।

महिला के पिता सेतु मंडल ने बताया कि इससे पहले भी मारपीट और प्रताड़ना के मामले को लेकर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और उनकी पुत्री को लगातार परेशान किया जा रहा है।

वहीं, आरोपित पति आलोक कुमार उर्फ गुड्डू शाह ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

इधर, शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |