नंदन कुमार APP न्यूज रिपोर्टर,कटोरिया बांका
श्री हेल्थ क्लिनिक एंड मेडिकल हॉल का हुआ शुभारंभ, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद
कटोरिया प्रखंड क्षेत्रवासियों को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री हेल्थ क्लिनिक एंड मेडिकल हॉल का विधिवत शुभारंभ किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मृणाल शेखर ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने क्लिनिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार एवं दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
क्लिनिक एवं मेडिकल हॉल के प्रोपराइटर तथा ड्रग्स एक्सपर्ट शिवम ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य लोगों को उचित परामर्श के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित दवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
शुभारंभ समारोह में डॉ. अमित महाजन, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. सुभाषचंद्र सिंह, विपिन बिहारी सिंह, कुणाल सिंह, अरविंद सिंह, मिथिलेश सिंह, विजय सिंह, लाल मोहन यादव, मुकेश यादव, महेश शर्मा, रामविलास सिंह, सुमित मंडल, भूपेश सिंह एवं सन्नी चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने प्रोपराइटर शिवम को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह क्लिनिक क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने क्लिनिक का निरीक्षण किया तथा इसके सफल संचालन की कामना की। स्थानीय लोगों ने भी नए क्लिनिक के खुलने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।
.png)



