सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
बिहार भाजपा की नव मनोनीत प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर ने पटना में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने से पूर्व शक्तिपीठ माँ तेलडीहा मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व प्रत्याशी डॉ. मृणाल शेखर भी उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने शंभूगंज प्रखंड के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से आत्मीय मुलाकात कर उनका आभार जताया।
प्रदेश महामंत्री डॉ प्रीति शेखर और अमरपुर के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर मृणाल शेखर के तिलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत करने के लिए पहुंच गए।
प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले और गृह प्रखंड पहुंचने पर डॉ. प्रीति शेखर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शंभूगंज पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश भगत, बाल्मीकि महंत, सज्जन पासवान, मिथलेश गुप्ता, औंकार सिंह, टिपु सिंह, दीपक चौधरी, मुकेश पाठक, राजीव ठाकुर, अमित गौरव, संतोष ठाकुर, पवन झा, कारु मंडल, पप्पू मंडल, लालजीत मालाकार, कुश सिंह, रमानुज सिंह, कमलेश सिंह, विपुल चौधरी, दिवाकर जी, राजीव सिंह, आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होने कहा की दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करूँगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण का सम्मान करने वाली पार्टी है। यहां काम करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने भरोसा जताया कि संगठन के मार्गदर्शन में वह पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगी।
डॉ. प्रीति शेखर ने कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सम्मान को संगठन और उसकी विचारधारा का सम्मान बताते हुए कहा कि यह सम्मान किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, संगठन की ताकत और जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा और ऊर्जा है।
.png)




