Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : फोन पर बात कर रही महिला से मोबाइल झपटकर फरार हुए बदमाश

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

फोन पर बात कर रही महिला से मोबाइल झपटकर फरार हुए बदमाश, थाने में शिकायत की तैयारी

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय गेट के समीप सोमवार रात झपटमार गिरोह के सदस्यों ने एक महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार अमरपुर थाना क्षेत्र के कामदेवपुर गांव निवासी प्रफुल कुमार की पत्नी रंजु देवी अपनी पुत्री की डिलीवरी के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल आई थीं। सोमवार रात वह प्रखंड मुख्यालय की ओर स्थित एक निजी क्लीनिक में डिलीवरी से संबंधित सलाह-मशविरा करने गई थीं। वहां से लौटने के दौरान उनके मोबाइल पर एक रिश्तेदार का फोन आ गया। वह फोन पर बात करते हुए पैदल रेफरल अस्पताल की ओर जा रही थीं।

इसी दौरान प्रखंड मुख्यालय गेट के समीप पीछे से सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे। महिला के अनुसार जब तक वह कुछ समझ पातीं, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके हाथ से एमआई कंपनी का मोबाइल फोन झपट लिया और दोनों युवक तेज गति से अमरपुर बाजार की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद रंजु देवी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बाइक सवार युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पीड़िता ने बताया कि मोबाइल में महत्वपूर्ण संपर्क नंबर और निजी जानकारियां मौजूद थीं। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत अमरपुर थाना में देने की बात कही है। पुलिस को आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू किए जाने की संभावना है। वहीं, मुख्य सड़क पर हुई इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |