Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये, साइबर थाने में लगाई न्याय की गुहार

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये, साइबर थाने में लगाई न्याय की गुहार

अमरपुर शहर के एक युवक के बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा 50 हजार रुपये से अधिक की अवैध निकासी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने इस संबंध में बांका साइबर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 निवासी दीपक कुमार जीविकोपार्जन के लिए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। उनका बैंक ऑफ इंडिया की अमरपुर शाखा में बचत खाता है। दीपक कुमार ने बताया कि 31 मई की शाम उनके मोबाइल पर खाते से पांच हजार रुपये निकासी का संदेश प्राप्त हुआ। जब तक वह इस संदेश को समझ पाते, तब तक उनके मोबाइल पर 50 हजार 500 रुपये की निकासी का एक और संदेश आ गया।

अचानक खाते से राशि कटने की सूचना मिलने के बाद दीपक चिंतित हो गए। उन्होंने सोमवार को गाजियाबाद से ट्रेन पकड़कर अपने गांव अमरपुर का रुख किया और मंगलवार को बैंक पहुंचकर अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट की जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर कई बार में राशि की निकासी की गई है।

पीड़ित युवक ने बताया कि उन्होंने किसी को भी अपना ओटीपी साझा नहीं किया है। न ही उनके पास किसी प्रकार का कॉल आया था, जिससे बैंकिंग जानकारी मांगी गई हो। इसके बावजूद खाते से बड़ी राशि की निकासी हो जाने से वह हैरान हैं। मामले को लेकर दीपक कुमार ने बांका साइबर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र के बैंक उपभोक्ताओं में भी चिंता का माहौल है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |