Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर देसी महुआ शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

सुबोध सिंह APP न्यूज़ क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

कैथा गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर देसी महुआ शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

शंभूगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कैथा गांव में छापेमारी कर 45 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान शराब कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कैथा गांव में अवैध रूप से देसी महुआ शराब का भंडारण और कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए अवर निरीक्षक राममोहन कुमार एवं दरोगा चंदन कुमार को पुलिस बल के साथ छापेमारी के लिए भेजा गया।

पुलिस टीम ने कैथा गांव में अभियान चलाकर 45 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की। मौके से कारोबारी रविंद्र मंडल, पिता भगवान मंडल, निवासी कैथा गांव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया तथा आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय शराब कारोबारियों और तस्करों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है, ताकि ऐसे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |