Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

12वें जन्मदिन पर अनमोल राज को मिला अपनों का प्यार, शुभकामनाओं और आशीर्वाद से गूंजा परिवार

 कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

12वें जन्मदिन पर अनमोल राज को मिला अपनों का प्यार, शुभकामनाओं और आशीर्वाद से गूंजा परिवार

परिवार में खुशियां बांटने और रिश्तों को मजबूत करने का सबसे सुंदर अवसर बच्चों का जन्मदिन होता है। इसी कड़ी में भागलपुर जिले के बाथ गांव निवासी अनमोल राज ने शुक्रवार को अपना 12वां जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों और रिश्तेदारों की मौजूदगी से समारोह यादगार बन गया।

जन्मदिन समारोह में अनमोल राज ने केक काटकर अपने माता-पिता, नाना-नानी एवं अन्य परिजनों के साथ खुशियां साझा कीं। सभी ने एक-दूसरे को केक और मिठाइयां खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी तथा अनमोल के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। 

पूरे आयोजन के दौरान बच्चों की खिलखिलाहट और परिजनों के स्नेहपूर्ण माहौल ने समारोह को पारिवारिक प्रेम और अपनत्व का प्रतीक बना दिया।

इस अवसर पर अनमोल राज के पिता सुबोध सिंह (पत्रकार) एवं माता गायत्री एएनएम मौजुद रहे। समारोह में नाना ब्रह्मदेव साव, नानी देवकी देवी, मामा पंकज कुमार साव लिपिक, मामी लक्ष्मी साव, मनोज कुमार साव, मौसी अनुराधा, बहन सिम्पी कुमारी, बहनोई लिपिक अभिषेक कुमार, अंकिता कुमारी, अनिल कुमार सिंह, अभिनव राज, आलोक कुमार, अनिका साव, रचित साव, अनिश कुमार, साक्षी, आदर्श, आदित्य, अंकित, मनीषा, रूही, पीयूष, चाची ममता कुमारी, चाचा पंकज कुमार, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में परिजन एवं रिश्तेदार उपस्थित रहे।

सभी ने अनमोल राज को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सफलता, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। 

उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे पारिवारिक आयोजन न केवल बच्चों के लिए यादगार बनते हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, आत्मीयता और आपसी विश्वास को भी मजबूत करते हैं। समारोह का समापन सभी के साथ मिलकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने और अनमोल के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। 

वही चाची आरती कुमारी, अनमोल राज को उनके भाई मनीष प्रियदर्शी अनीश प्रियदर्शी, शुभम कुमार उर्फ काजू, अनिकेत राज उर्फ छोटू कुमार पीहू कुमारी, 

सत्यम कुमार, बड़े पापा संतोष कुमार, ई० प्रदीप कुमार, लोकोपायलट सुभाष कुमार, बहन आकृति कुमारी, भाई लड्डू गोपाल, भांजे अनिमेश कुमार , आदि ने भी फोन कर बधाई दी



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |