Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : ऑटो-बाइक की भीषण टक्कर में ऑटो सवार युवक की मौत, बाइक चालक गंभीर; मायागंज रेफर

प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका भागलपुर 

ऑटो-बाइक की भीषण टक्कर में ऑटो सवार युवक की मौत, बाइक चालक गंभीर; मायागंज रेफर

बांका अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर डुमरामा हाई स्कूल के समीप बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के चौरवैय गांव निवासी चन्द्रशेखर वैध के 26 वर्षीय पुत्र राकेश वैध के रूप में हुई है। वहीं घायल बाइक चालक की पहचान डुमरामा निवासी दिनेश तांती के 25 वर्षीय पुत्र शिपु तांती के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमरपुर से तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर तेज गति से डुमरामा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भागलपुर से अमरपुर जा रहे ऑटो में बाइक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में बैठा राकेश वैध सड़क पर गिर पड़ा, जिसे पीछे से आ रही बाइक ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल चालक को छोड़कर बाइक सहित फरार हो गए, जबकि ऑटो चालक भी वाहन लेकर मौके से निकल गया।

परिजनों ने बताया कि राकेश वैध दिल्ली एयरपोर्ट पर वाहन चालक के रूप में कार्यरत था और अपने चाचा के विवाह में शामिल होने के लिए घर लौट रहा था। वहीं घायल शिपु तांती की पत्नी ने बताया कि वह आधार कार्ड में सुधार कराने की बात कहकर घर से निकला था।

अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पूरी रात क्षतिग्रस्त बाइक की तलाश करती रही। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने डुमरामा इंटर कॉलेज के पीछे लावारिस अवस्था में बाइक देख पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद ग्रामीणों के बीच बाइक सवार युवकों की गतिविधियों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |