कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर
कृष्णगढ़ चौक पर RLM प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न, मिथिलेश कुमार चंद्रवंशी निर्विरोध निर्वाचित
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित कृष्णगढ़ चौक पर सोमवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की ओर से प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। चुनाव में मिथिलेश कुमार चंद्रवंशी को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।
उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया तथा समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
चुनाव कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जहांगीर आलम ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। वहीं निर्वाचित पदाधिकारी अजय कुशवाहा एवं जिला संयोजक सुमन कुमार प्रसून की उपस्थिति में चुनाव संपन्न कराया गया। नेताओं ने नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर मिथिलेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी द्वारा जो विश्वास उन पर जताया गया है, उस पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी तथा आम लोगों की समस्याओं को पार्टी मंच के माध्यम से उठाया जाएगा।
कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह, गुंजन मंडल, राकेश बिंद, चंद्रशेखर प्रसाद, अजय चंद्रवंशी, कालीचरण शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने संगठन की मजबूती एवं आगामी चुनावों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इधर मिथिलेश कुमार चंद्रवंशी के अध्यक्ष बनने पर आरएलएम के राष्ट्रीय महासचिव हिमांशु पटेल, सुबोध सिंह, भजन देव मांझी आदि ने बधाई देते हुए कहा की मिथिलेश कुमार चंद्रवंशी में संगठन को मजबूत बनाने की क्षमता है।
.png)



