Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, पति समेत तीन पर मारपीट का आरोप

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, पति समेत तीन पर मारपीट का आरोप

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत अंतर्गत गौरीपुर गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला सामने आया है। जख्मी महिला की पहचान गौरीपुर गांव निवासी रिंकी देवी के रूप में हुई है। घायल अवस्था में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

घटना को लेकर पीड़िता रिंकी देवी ने बताया कि उनके पति राजू मंडल का छतहारा गांव निवासी सरून मंडल की पत्नी के साथ लंबे समय से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद और कलेश होता रहता था। 

पीड़िता के अनुसार सोमवार की सुबह उनका पति राजू मंडल, सरून मंडल तथा उसकी पत्नी नशे की हालत में उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मामले को लेकर पीड़िता ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |