सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
कोचिंग जाने के दौरान नाबालिग छात्रा का अपहरण, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित परिजनों ने शादी की नीयत से छात्रा का अपहरण किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार की नाबालिग पुत्री मैट्रिक की छात्रा है और नियमित रूप से पढ़ाई के लिए कोचिंग जाती थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को छात्रा कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन रास्ते में ही उसका अपहरण कर लिया गया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बावजूद छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद पीड़ित माता-पिता और भाई शंभूगंज थाना पहुंचे तथा हरिवंशपुर गांव निवासी सन्नी कुमार, पिता डब्लू तांती के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त युवक ने शादी की नीयत से उनकी पुत्री का अपहरण किया है। उन्होंने पुलिस से छात्रा की जल्द बरामदगी तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इधर, शंभूगंज थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है तथा छात्रा की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।
.png)



