Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : पोखर में डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

   प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका बिहार

पोखर में डूबने से 10 वर्षीय बालक की हुई मौत ,परिजनों में मचा कोहराम

अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धीमड़ा गांव में रविवार को पोखर में डूबने से एक दस वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की पहचान धीमड़ा गांव निवासी स्व. मन खुर्शीद के पुत्र मु. ईबरान के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मु. ईबरान अपने हमउम्र बच्चों के साथ गांव के तांती टोला स्थित पोखर के समीप खेलने गया था। खेल के दौरान वह पोखर में स्नान करने लगा। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों ने उसे डूबता देख शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालक को बचाने का प्रयास शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बालक को पोखर से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के नाना मु. खुर्शीद सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि मु. ईबरान अपनी मां का इकलौता पुत्र था। उसके पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी थी। बाद में उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद बालक अपने नाना के घर रह रहा था। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |