Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : किस मंदिर परिसर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल, भागलपुर रेफर

    प्रीतम सुमन APP न्यूज ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका 

मंदिर परिसर विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालदेवचक गांव में रविवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

घायलों में एक पक्ष के रामचंद्र सिंह तथा दूसरे पक्ष के अशोक सिंह, ललन कुमार और आकाश सिंह शामिल हैं। अस्पताल में डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार रामचंद्र सिंह, ललन कुमार और आकाश सिंह की हालत गंभीर पाई गई, जिसके बाद उन्हें भागलपुर भेजा गया।

घटना के संबंध में घायल रामचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने घर के समीप स्थित मां काली मंदिर की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ललन सिंह, अशोक सिंह, आकाश सिंह सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया।

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि रामचंद्र सिंह मंदिर परिसर के पास गिट्टी गिराकर अतिक्रमण कर रहे थे। जब उन्होंने गिट्टी हटाने की बात कही तो विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा। दोनों पक्षों ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |