Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष बने नवल किशोर उर्फ बबलु मंडल, कार्यकर्ताओं में खुशी

प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष बने नवल किशोर उर्फ बबलु मंडल, कार्यकर्ताओं में खुशी

अमरपुर प्रखंड के इंग्लिशमोड़ स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की प्रखंड इकाई एवं पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला निर्वाची पदाधिकारी रणवीर सिंह दांगी ने की।

बैठक में जिला निर्वाची पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों की जानकारी देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान सर्वसम्मति से नवल किशोर उर्फ बबलु मंडल को रालोमो का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

मौके पर बबलु मंडल ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। बैठक में शैलेंद्र सिंह, खगेश सिंह, अरुण पत्तर, रामस्वरूप कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |