प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार
लकड़ी लदी ई-रिक्शा की चपेट में आने से मजदूर घायल
अमरपुर थाना क्षेत्र के पत्तीचक गांव के समीप लकड़ी लदी ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
घायल की पहचान नवाजगढ़ बिजली कॉलोनी निवासी गोपाल यादव (40) के रूप में हुई है। अस्पताल में इलाजरत गोपाल यादव ने बताया कि सोमवार की शाम वह राजावर गांव से मजदूरी कर ई-रिक्शा से अमरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान पत्तीचक गांव के समीप सामने से आ रही लकड़ी लदी एक ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गई और उसमें लदी लकड़ी की चपेट में आकर वह घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि लकड़ी लगने से उनके एक पैर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।
.png)


