Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : पटना में नवगठित मंत्रिमंडल के मंत्रियों से मिले जदयू जिलाध्यक्ष

 कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर

नवगठित मंत्रिमंडल के मंत्रियों से मिले जदयू जिलाध्यक्ष, दी बधाई

जनता दल यूनाइटेड, भागलपुर के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने बिहार सरकार के नवगठित मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री निशांत कुमार सहित अन्य मंत्रियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी मंत्रियों को अंग-वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सरकार विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक गति देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए मंत्रिमंडल के गठन से राज्य में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी तथा आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है और आने वाले समय में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस अवसर पर संगठन की मजबूती, भागलपुर जिले के समग्र विकास तथा आगामी योजनाओं को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। मुलाकात का माहौल सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |