Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : पिकअप की टक्कर से आठवीं का छात्र गंभीर घायल, मायागंज रेफर

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

पिकअप की टक्कर से आठवीं का छात्र गंभीर घायल, मायागंज रेफर

बांका जिले के अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर सिहुड़ी मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर में आठवीं कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को तुरंत इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, घायल छात्र चौरवैय गांव निवासी राजीव रंजन का 13 वर्षीय पुत्र कृष कुमार है, जो खेमीचक स्थित बीडी एकेडमी में आठवीं कक्षा का छात्र है। घायल छात्र ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद वह अपने मित्र कठैल गांव निवासी अभिनव कुमार के साथ बाइक से अमरपुर बाजार जा रहा था। इसी दौरान सिहुड़ी मोड़ के पास सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

घटना स्थल पर मौजूद शोभानपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने मानवता का परिचय देते हुए घायल छात्र को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर सौरभ कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि दुर्घटना में छात्र के पैर के ऊपरी हिस्से में रिंग फ्रैक्चर हुआ है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।

वहीं, घटना के बाद बीडी एकेडमी विद्यालय का कोई भी शिक्षक अस्पताल पहुंचकर घायल छात्र का हालचाल लेने नहीं पहुंचा। इसे लेकर अस्पताल में मौजूद लोगों में विद्यालय प्रबंधन के प्रति काफी नाराजगी देखी गई।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |