Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : शंभूगंज से चोरी हुई एंबुलेंस वाहन को पुलिस ने झारखंड से किया बरामद

 सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

गिरीडीह से बरामद हुई चोरी की एंबुलेंस बोलेरो, शंभूगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

शंभूगंज बाजार से पिछले माह चोरी हुई एंबुलेंस युक्त बोलेरो वाहन को पुलिस ने झारखंड के गिरीडीह जिले से बरामद कर लिया है। शुक्रवार को बरामद वाहन को शंभूगंज थाना लाया गया, जहां पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। वाहन बरामदगी के बाद पुलिस की कार्रवाई की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, यह बोलेरो वाहन एसकेएम नर्सिंग कॉलेज दाढ़ी पकरिया के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सीके कश्यप की थी। कॉलेज में एंबुलेंस सेवा के रूप में इस्तेमाल होने वाली यह बोलेरो खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे मरम्मत के लिए शंभूगंज बाजार स्थित खेसर मोड़ के एक गैराज में लगाया गया था। इसी दौरान गैराज से वाहन की चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद डॉ. कश्यप द्वारा शंभूगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान शुरू किया। जांच के क्रम में पुलिस ने 21 अप्रैल को मुंगेर जिले के संग्रामपुर निवासी मु. आसिफ को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आसिफ ने चोरी की पूरी साजिश का खुलासा किया तथा वाहन को झारखंड के गिरीडीह में छिपाकर रखने की जानकारी दी। उसके निशानदेही पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो को बरामद कर लिया।

थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि इस वाहन चोरी गिरोह में शामिल मो आसिफ समेत तीन आरोपितों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

वाहन बरामदगी अभियान में दारोगा अनि मु. शहजाद, अनि आदर्श कुंदन, अनि राममोहन कुमार ,अनि सौरभ कुमार सहित कई पुलिस जवान शामिल थे। पुलिस टीम की इस सफलता से वाहन मालिकों और स्थानीय लोगों में भरोसा बढ़ा है। वहीं, शंभूगंज बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अब और अधिक सतर्क नजर आ रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |